Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भछग विसचुनाव : नई सरकार के लिए मतगणना शुरू

छग विसचुनाव : नई सरकार के लिए मतगणना शुरू

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आज (रविवार) को आएगा। सभी 90 सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। राज्य में दो चरणों में वोटिंग हुई थी, यहां वोट का प्रतिशत 76.31 फीसदी रहा जो साल 2018 के मुकाबले (76.88) मामूली नीचे था।

छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझान की बात करें तो अभी 8ः30 बजे तक भाजपा 30 और कांग्रेस 26 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी और जनता कांग्रेस जे खाता भी नहीं खुला है।

छत्तीसगढ़ में दोपहर बाद तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि जनता ने इस बार किसके सिर पर जीत का सेहरा रखा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा है कि मतगणना के प्रत्येक चक्र (राउंड) के पूरा होने पर परिणाम को ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वेब आधारित एनकोर एप्लीकेशन तैयार किया है।

(इनेबलिंग कम्यूनिकेशन ऑन रियल टाइम एनवायरमेंट) के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी मतगणना के प्रत्येक चक्र के बाद परिणामों को अद्यतन करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular