Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भआपकी योजना आपकी सरकार द्वारा शिविर का आयोजन लोगों की उमड़ी भीड़

आपकी योजना आपकी सरकार द्वारा शिविर का आयोजन लोगों की उमड़ी भीड़

मनिका : प्रखंड के दुंदुं पंचायत में  झारखंड सरकार द्वारा संचालित योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूरे दुंदुं पंचायत के लोगों की उमड़ी भीड़। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर पंचायत से आए हुए लोगों को सरकार की चलाई जा रही योजनाओं को जानकारी दी गई। आयोजन शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, अंचल अधिकारी संतोष शुक्ला, दुंदुं मुखिया चांदनी देवी, बीस सूत्री विश्वनाथ पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, जिला परिषद बलवंत सिंह अन्य अतिथियों के द्वारा बारी-बारी से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शिविर का मंच का संचालन कर रहे bpro आत्मा सिंह ने जरूरतमंदों के बीच धोती साड़ी के साथ जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र दिया। वही विकास प्रखंड पदाधिकारी मनोज तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों तक लाभ पहुंचाना। शिविर के माध्यम से पंचायत के वंचित लोगों को सरकारी सभी योजना का लाभ दिलाने हेतु सरकार दृढ़ संकल्प है। महत्वाकांक्षा योजना अबूआ आवास, पशुधन विकास, किशोरी समृद्धि, सर्वजन पर्सनल योजना अधिक लाभ उठाने की वह अपील की। संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। या किसी अन्य कारण से लाभ से वंचित है, वैसे लघु को तत्काल निष्पादन करके लाभ दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा शिविर में आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें अबूवा आवास 650 , जाति/आय/जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र/दिव्यंग्यता प्रमाण पत्र 22, मोटेशन ,मापी, लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में सुधार,4, आयुष्मान कार्ड 12, किसान क्रेडिट योजना,9 आधार कार्ड,9, मुख्यमंत्री पशुधन योजना,30, श्रम विभाग प्रवासी श्रमिक पंजीकरण,14,shg कलेक्टर सदस्यों के बीच आई. डी.कार्ड,1104 इसके बाद मुख्यमंत्री सारथी योजना 15 समेत अन्य आवेदन शामिल है। जबकि शिविर में ऑन स्पांट सभी आवेदन का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर जनसेवक चंदन गुप्ता, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसपीएस मनोज कुमार, पूर्व मुखिया बारतु उरांव, रोजगार सेवक सुरेंद्र राम, समाजसेवी अख्तर अंसारी, मनरेगा अभियंता अजय लकड़ा,  समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular