Monday, February 16, 2026
Homeक्राइमराम मिंज के रूप में हुई शव की शिनाख्त, हत्या का मामला...

राम मिंज के रूप में हुई शव की शिनाख्त, हत्या का मामला दर्ज

रांची : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सौदाग पंचायत स्थित बांदा गांव के सड़क किनारे मिले अज्ञात शव की शिनाख्त भैया राम मिंज के रूप में की गई है। परिजनों के शव का पहचान करने के बाद शनिवार को हत्या का मामला दर्ज कराया गया। पत्थर से कूच कर भैया राम मिंज की हत्या कर दी गयी थी। घटनास्थल से पुलिस ने दाऊली भी बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि गांव में देर शाम तक सुलेमान तिर्की के घर भैया राम मिंज ने धान ढोने का काम किया। उसने सुलेमान के घर में ही खाना-पीना किया। इसके बाद शुक्रवार देर रात उसका शव सुलेमान के घर से कुछ दूर पर मिला था। हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular