Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भसीएम के गिरिडीह आगमन के दिन शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या...

सीएम के गिरिडीह आगमन के दिन शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या न हो, मोटर कामगार यूनियन और टोटो यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक

गिरिडीह : चार दिसंबर को सीएम के गिरिडीह आगमन के दिन शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या न हो इसको लेकर शनिवार को भाकपा माले नेता ने हाय स्कूल मैदान में मोटर कामगार यूनियन और टोटो यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक की। राजेश सिन्हा ने कहा की सीएम के कार्यकर्म को देखते हुए ट्रेफिक का नियम का पालन करें,जहां तहां टोटो नहीं लगावे,जिनके कागजात नहीं है,उम्र कम है ऐसे कोई भी चालक नियम को नहीं तोड़े,प्रशासन के साथ कदम मिलाकर चले। ज्यादा टोटो चलने से ट्रेफिक व्यवस्था चरमरा जाती है। ट्रेफिक के जो नियम होंगे उस नियम को भी फॉलो करने की बात श्री सिन्हा ने सबको कहा है। मौके पर यूनियन नवाब, कैफी,विश्वजीत हसनैन्, सजाद, पिंटू रोशन ,भोलू ,, टीपू अयूब फहीम, मेहताब, भीम, चंदन गुप्ता आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular