रांची : राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होना है जिसको लेकर कलश और पूजित अक्षत को पूरे देश भर में भेजा गया है इसी के तहत राजधानी रांची के विश्व हिंदू प्रांत कार्यालय में विधि विधान के साथ अयोध्या से रांची पहुंचे कलश और पूजित अक्षत को 24 जिलों में भेजने का काम किया गया. यह अक्षत गांव के प्रत्येक घर में जाएगा और अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण देगा. विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों ने कहा कि त्रेता युग में भगवान श्री राम के आगमन के समय जो दृश्य दिखा था वही दृश्य 22 जनवरी को देखने को मिलेगा .हम लोग देव दीपावली मनाने का काम करते थे लेकिन अब सिर्फ प्रत्येक वर्ष तीसरा दीपावली के रूप में हर वर्ष मनाया जाएगा |