Homeखबर स्तम्भमुनिया देवी ने हमें गिरिडीह बुलाकर सम्मान बढ़ाया भीनसेंट एक्का
मुनिया देवी ने हमें गिरिडीह बुलाकर सम्मान बढ़ाया भीनसेंट एक्का
गिरिडीह : झण्डा मैदान विवाह भवन में परमवीर चक्र विजेता गौरव रक्षा सम्मान समिति के तत्वाधान में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया प्रेस को संबोधित करते हुए अलबर्ट एक्का के सुपुत्र भीनसेंट ने कहा कि हम आभारी है मुनिया देवी अध्यक्ष जिला परिषद गिरिडीह एवं पूर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान का जिसने हमलोगो को गिरिडीह बुलाकर हमारा सम्मान को बढ़ाया है। परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का जो हमारे पिता थे उनको सरकार द्वारा जो सम्मान मिलना चाहिए वह आज तक नहीं मिला। हमारा गांव जारी आज भी सड़क बिजली एवं विकास की बाट जोह रहा है। हमअल्बर्ट एक्का का जन्म दिवस 27 दिसंबर को आप सबों को आमंत्रित करना चाहते हैं , जिससे वीर शहीदों का सम्मान मिल सके। परमवीर चक्र विजेता गौरव रक्षा सामान समिति के अध्यक्ष दिलीप बड़ाइक ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हम आभारी हैं इस समिति के मुख्य संरक्षक स्वामी दिव्य ज्ञान जी का जिन्होंने अल्बर्ट एक्का के जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का बीड़ा उठाया और हम अल्बर्ट एक्का एवम वीर शहीदों के सम्मान के लिए 27 दिसंबर को उनके जन्मदिवस के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम क के के जिला प्रभारी मनीष कुमार युवा समाजसेवी ने कहा की हमारा उद्देश्य वीर शहीदों एवं देश की सीमा पर रखवाली करने वाले वीरों का सम्मान बढ़ाना। स्वामी स्वामी दिव्य ज्ञान जी ने प्रेस वार्ता को बताया की हम निर्भीक निडर होकर अपने घरों में रहते हैं और वीर जवान हमारे देश की रखवाली भीष्न गर्मी ,बरसात और कड़कड़ाती ठंड में दुश्मनों से मुकाबला करते हुए देश का रक्षा करते है उन्हीं के बल पर हम निश्चित होकर रहते है, परंतु आज वीर शहीदों को लोग भूलते जा रहे हैं यदि हम अपने पूर्वजों को वीर शहीदों को ही भूल जाएंगे तो हमारा इतिहास हमें हमें माफ नहीं करेगा , देश की रक्षा ऐसी स्थिति में कौन करेगा रांची के अल्बर्ट एक्का का प्रतिमा तो स्थापित किया गया है परंतु उसका नामकरण फिरायालाल चौक के नाम से जाना जाता है यहां भी उनका नाम को छुपाने का काम किया गया है ,हम सरकार से आप लोग के माध्यम से मांग करना चाहते हैं कि देश के वीर शहीदों का सम्मान के लिए जगह-जगह पर प्रतिमा स्थापित कर उनके सम्मान को बढ़ाया जाए प्रेस वार्ता में मुनिया देवी अध्यक्ष जिला परिषद गिरिडीह ने कहा की परमवीर चक्र विजेता चक्र विजेता अलबर्ट एक्का जिन्होंने 1971 के बांग्लादेश एवं पाकिस्तान से युद्ध करते हुए अपने हिम्मत से दुश्मनों का छक्का छुड़ा दिए और दुश्मनों के बैंकर को नष्ट कर भारत के इतिहास को रचने का काम कर देश के प्रति निछावर करते हुए अपने आप को बलिदान कर दिए। परमवीर चक्र विजेता के सुपुत्र भीमसेट एवं समिति के अध्यक्ष दिलीप बड़ाइक तथा समिति के मुख्य संरक्षक स्वामी दिव्य ज्ञान जी को अपने बीच पाकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं इससे देश के वीरों के प्रति सम्मान का भाव जागेगा।वार्ताइस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्रा, संयुक्त सचिव उषा कुमारी, प्रवीण मुर्मू जिला परिषद सदस्य जिला परिषद सदस्य क्रांति मुर्मू केदार हाजरा सरस्वती देवी पिंकी वर्मा मुन्नी देवी मुख्य संघ के अध्यक्ष भागीरथ मंडल मुखिया रामेश्वर वर्मा अनीता वर्मा पुष्पा देवी विनोद पांडे बीरबल मंडल कुंती देवी वासुदेव सिंह डॉक्टर राजकिशोर वर्मा नाथ कलाकार नाटक कलाकार महेश अमन केलव कई गण मन गण मन या मान्य एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे इस कार्यक्रम का संचालन कामेश्वर पासवान समिति के महासचिव सह पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद के किया, धन्यवाद ज्ञापन मनीष कुमार ज़िला प्रभारी ने किया।