रांची पुलिस को अपने आला पदाधिकारी वरीय पुलिस अधीक्षक के माध्यम से शहर को नशा मुक्त करने को लेकर दिशा निर्देशित किया गया है और इसी के तहत राजधानी रांची मे प्रशासनिक महकमा के द्वारा नशा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है | राजधानी रांची में इसी अभियान के तहत शहर के पॉश इलाके अशोकनगर के पास से एक ड्रग्स के व्यापार करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया | राजधानी रांची के अपने कार्यालय कक्ष में सी टी एसपी ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर इस बात की विस्तृत जानकारी दी |
सी टी एसपी ने बताया कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले याकूब अंसारी पिता अयूब अंसारी को रांची शहर के अशोकनगर से लगभग 30 पुड़िया ब्राउन शुगर वजन 2.3 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया है | इस अपराधी की संलिप्त इस धंधे में काफी पुराने समय से रही है |इसकी गिरफ्तारी के बाद इनसे जुड़े सिंडिकेट की भी जानकारी पुलिस को लगी है इस विषय में कार्रवाई जारी है | गिरफ्तार अपराधी के पूछताछ पर पता चला है कि युवा वर्ग से प्रत्येक पुड़िया पर मोटी रकम की वसूली की जाती रही है |