Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉफ्रेंस के जरिये 51 हजार से...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉफ्रेंस के जरिये 51 हजार से नियुक्ति पत्र सौंपा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉफ्रेंस के जरिये 51 हजार से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को रोजगार मेले के माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपा। इस कड़ी में रांची के सीसीएल सभागार में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा  और रांची के सांसद संजय सेठ ने नवनियुक्त कर्मियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि एक वर्ष में दस लाख युवाओं को नियुक्ति मिले इस संकल्प के साथ रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। श्री मुंडा ने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर युवाओं की भर्ती हो इस दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ केंद्र सरकार की ओर से हर महीने रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular