Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भराजभवन में एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम एक दिसम्बर को

राजभवन में एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम एक दिसम्बर को

रांची : झारखंड राजभवन में एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राजभवन से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम एक दिसम्बर को नागालैंड राज्य स्थापना दिवस पर होगा। इसके तहत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इस दौरान कुछ विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में झारखंड में रह रहे नागालैंड के लोगों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जा रहा है। राजभवन नागालैंड के ऐसे लोगों की तलाश में है, जो झारखंड में रहते हुए इसके विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे जो भी लोग राजभवन में एक दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वे राजभवन के विशेष कार्य पदाधिकारी रोहित सिंह से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular