गिरिडीह/पीरटांङ : गिरिडीह-्डुमरी मुख्य मार्ग के हरलाडीह के समीप मंगलवार की शाम को एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार (जेएच 11 एन-3457) पेड़ से टकरा गई. इस घटना में दो सगी बहनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो हैं.
मृतकों की पहचान पटना के रहने वाले विजय गुप्ता की पत्नी शोभा चक्रवर्ती (65 वर्ष) और अहमदाबाद गुजरात के रहने वाले अशोक मुखर्जी की पत्नी रेवा मुखर्जी (60 वर्ष) शामिल हैं. जबकि घायलों में आशीष चटर्जी, डोली चटर्जी और तानी चटर्जी शामिल है. ये सभी परिवार के सदस्य सोमवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए गिरिडीह शहर के बभनटोली आये हुए थे. शादी समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार को ये सभी पांचों परिवार के सदस्य अपने स्विफ्ट डिजायर कार से चंद्रपुरा के लिए निकले थे. जैसे ही इनकी गाड़ी हरलाडीह के समीप पहुंची तो उनकी कार नियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और शोभा चटर्जी और रेवा चटर्जी की घटना स्तर पर मौत हो गई.
आनन- फानन में स्थानीय लोगों और मधुबन और पीरटांड़ थाना पुलिस के सहयोग से सभी को सदर अस्पताल गिरिडीह लाया गया. जहां सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल में गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एनडीसी डा. सुदेश कुमार, सिविल सर्जन डा. एसपी मिश्रा, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी के अलावे कई पदाधिकारी तुरंत ही सदर अस्पताल पहुंच गए.
घटना के बाबत बताया गया कि सङक दुर्घटना में जिन दो सगी बहनों शोभा चटर्जी और रेवा चटर्जी की मौत हुई है उनका मायका गिरिडीह के ही अलकापुरी में है. जबकि मृतका शोभ चटर्जी की पुत्री उदिता गौरव दिल्ली में एक आईएफएस अधिकारी है. वहीं मृतका रेवा चटर्जी गिरिडीह समाहरणालय में ही पदस्थापित थी, सेवानिवृत होने के बाद वे अपने बेटे के पास गुजरात चली गयी थी. घटना के बाद दिल्ली की आईएफएस अधिकारी उदिता गौरव ने गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकङा से बातचीत की और पूरी घटना की जानकारी दी.
जिसके बाद घटना की सूचना मिलने के बाद गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकङा सदर अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी लेने के साथ घायलों का उचित इलाज करने का निर्देश भी सिविल सर्जन को दिया. फिलहाल घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं तो सभी घायलों का इलाज भी सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
