Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भसरकार आपके द्वार कार्यक्रम महज जनता के बीच छलावा : सुदेश...

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम महज जनता के बीच छलावा : सुदेश महतो

रांची : झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की है इस कार्यक्रम का तीसरा चरण आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बेहद ही खास रूप में देखा जा रहा है और इस कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड राज्य सरकार केंद्र सरकार पर राज्य के कार्य प्रणाली को लेकर लगातार हमलावर होती दिख रही है झारखंड के मुख्यमंत्री लगातार कार्यक्रमों में शिरकत करते दिख रहे हैं ऐसे में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर सवाल भी खड़े होने लाजमी हो गए हैं

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के विषय में राज्य के विपक्षी सम्मिलित पार्टी आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो  का इस विषय में कहना है कि इस प्रकार का कार्यक्रम महज जनता के बीच छलावा और चुनावी स्टंट है धरातल पर और सरकार आपके द्वारा का मूल उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है राज्य सरकार पिछले दो कार्यक्रमों का पहले हिसाब दे एवं इस प्रकार का कार्यक्रम महज पैसे की बर्बादी है.

वहीं सरकार में शामिल प्रमुख दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है राज्य की गरीब जनता कोई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है साथ योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है 50 लाख से ज्यादा समस्याओं का समाधान किया जा चुका है.

RELATED ARTICLES

Most Popular