Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भराजद का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

राजद का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

 मनिका : प्रखंड के कुमाण्डी रोड स्थित टावर के पास मैदान में राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड कमेटी मणिका के तत्वाधान में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय जनता दल के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद यादव ने किया  मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष  यादव ने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार जनता को छलने का कार्य कर रही है।

मोदी सरकार सिर्फ झूठ के पुलिंदों पर  चल रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरजानंदन सिंह उर्फी गिरी जी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का चतरा लोक सभा शहित पूरे पलामू प्रमंडल में कबजा रहा है। वही कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के सभी कार्यकर्ता तन मन से मेहनत करें आने वाला समय राजद का होगा। मौके पर जिला प्रभारी रामनाथ चंद्रवंशी,रघुपाल सिंह, बाली प्रसाद यादव, देवांश यादव,दीपक नाथ शाहदेव, ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । वहीं भाजपा छोड़कर दर्जनों कार्यकर्ता  राष्ट्रीय जनता दल में सदस्य ग्रहण कीये। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रणजीत यादव  पवन कुमार इरफान अंसारी अजीत श्रीवास्तव, रामसेवक उरांव  रुपेश यादव दामोदर यादव सुरेश सिंह भारदुल सिंह सुदेश्वर सिंह अर्जुन यादव राजेश्वर यादव समेत कई लोगों उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Most Popular