चंदवा : प्रखंड के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी स्कूल चंदवा में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी लातेहार के निर्देशानुसार टीवी रोग से बचाव के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया। टीबी बीमारी को लेकर जागरुक करते हुए टीबी बीमारी किस तरह से लोगों को संक्रमण करता है। इस बीमारी से कैसे बचे इन सभी बातों को लेकर पिरामल स्वास्थ्य के कर्मियों के द्वारा जागरूक किया गया। टीबी रोग से कैसे बचे कहां जांच कराये और इसका कहां से दवाई कराये। क्या है टीबी से बचाव का इलाज टीबी रोग से बचाव करने का सबसे पहला सिद्धांत जागरूकता है। टीबी रोगी को अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार आवश्यकता रूप से लगातार लेना होगा। रोगी बंद कमरे में ना रहे। जबकि नमी वाली जगह पर रहने से परहेज करें। सरकार की द्वारा दी जाने वाली सुविधा के बारे में जानकारी दी गई जैसे की निक्ष्य पोषण योजना आदि की जानकारी दी गई। बच्चों को जानकारी देते हुए कहा गया कि आप गांव पास पड़ोस में किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से खांसी बुखार, भूख ना लगना, वजन का घटना इस तरह के लक्षण किसी को हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजें ताकि अपने गांव पंचायत को टीबी रोग से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें मौके पर कार्यक्रम में टी वी बिभाग के डी पी सी निशांत एस टी एस चंदवा सुकरीता कुमारी, पिरामल स्वास्थ्य के पी एल सोमेन साहू, डी पी सी मोहम्मद साबिर अंसारी, पी एल पवन मिश्रा, गांधी फेलो स्नेहा सोनकर एवं स्कूल के प्राचार्य समेत -छात्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।