Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भपुलिस ने दो साइबर अपराधियों को ठगी करते हुए गिरफ्तार किया

पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को ठगी करते हुए गिरफ्तार किया

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महदईया से गिरिडीह की पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को मंगलवार ठगी करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी में महदईया निवासी छोटू मंडल और अजय मंडल शामिल है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बेंगाबाद के महदईया में कुछ साइबर अपराधी द्वारा ठगी किया जा रहा है जिसके बाद साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया टीम द्वारा स्थल पर पहुंचकर दोनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और चार सीम बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने ठगी करने की बात को स्वीकार करते हुए बताया कि गर्भवती महिलाओं के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्हें मातृत्व का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। साथ ही एक लिंक भेज कर उसे इंस्टॉल करवा कर भी ठगी करते थे। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार संजय मुखियार साकेत वर्मा जितेंद्र नाथ महतो शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular