रांची : आदिवासी समन्वय समिति के तत्वाधान मे आदिवासियों की जमीन लूट के खिलाफ एक दिवसीय धरना राजधानी रांची के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया इस धरने में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग ने हिस्सा लिया और हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया |
धरना में शामिल आदिवासी के अग्रणी और पुराने नेता ने कहा कि जिस प्रकार से आदिवासी जमीन को अवैध रूप से बेचा जा रहा है और आदिवासी के धार्मिक जमीनों को लूटा जा रहा है इन मुद्दों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए नहीं तो आने वाले एक महीने के बाद भारी संख्या में हम आदिवासी लोग उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे |