Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भराजधानी रांची रेलवे स्टेशन के सामने बने दुर्गा मंदिर को तोड़ने...

राजधानी रांची रेलवे स्टेशन के सामने बने दुर्गा मंदिर को तोड़ने का फरमान जारी

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन के द्वारा राजधानी रांची  रेलवे स्टेशन के सामने बने दुर्गा मंदिर को तोड़ने का फरमान जारी किया गया है, जिसके विरोध में सोमवार को मंदिर परिसर में रांची सांसद की अध्यक्षता में मोहल्ले वाले और हिंदूवादी संगठन के साथ बैठक हुई  सभी ने एक स्वर में रेलवे के फरमान को हिंदू विरोधी बताते हुए मंदिर नही तोड़ने देने की बात हुई।

झारखंड की राजधानी रांची स्थित रेलवे स्टेशन का सौंदर्यकरण किया जा रहा है जिसके कारण रांची रेलवे स्टेशन के सामने 40 साल से भी अधिक पुराना मंदिर को तोड़ने का आदेश जारी किया गया है |

वही मोहल्ले वासी का कहना है कि ये मंदिर हमारे जन्म से भी पहले का बना हुआ है अब तोड़ने का आदेश देना गलत है कई स्टेशन के अंदर अन्य समुदाय का धार्मिक स्थल होता है  उसको तो कभी तोड़ने का आदेश नही देते और स्टेशन के बाहर इस मंदिर को तोड़ने का आदेश, गलत है जान दे देंगे लेकिन मंदिर नही तोड़ने देंगे।

रांची लोकसभा सांसद  ने इस मामले पर कहां की मंदिर के गर्भगृह को किसी प्रकार से कोई भी क्षति होने नहीं दिया जायेगा. रेलवे के विस्तारीकरण एवं  सौंदर्यकरण केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है परंतु मंदिर का गर्भगृह यथावत बनी रहेगी  –  सांसद संजय सेठ

RELATED ARTICLES

Most Popular