Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची स्थित आजसू पार्टी मुख्यालय में मिलन समारोह आयोजित

रांची स्थित आजसू पार्टी मुख्यालय में मिलन समारोह आयोजित

रांची : आजसू पार्टी अपनी संगठन आत्मक मजबूती को लेकर लगातार प्रयासरत है एवं इसे लेकर बुद्धिजीवी प्रबुद्ध लोग शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों को अपनी पार्टी में जोड़ रहा है एवं आगामी चुनाव को लेकर कमर कसता दिखाई पड़ रहा है इसी के तहत रांची स्थित आजसू पार्टी मुख्यालय में मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें कई लोग आजसू पार्टी की सदस्यता पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष ग्रहण किया पार्टी का पटा पहन कर स्वागत किया गया इस अवसर पर काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे |

आजसू के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचारियों से घिरी हुई है राज्य के विकास पर कार्य नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रदेश के अंदर मुख्यालय से ज्यादा पंचायत एवं पंच को मजबूत करना इस राज्य को आगे ले जाना है तो हमें निचले स्तर से कार्य करना होगा पार्टी लगातार आगे ले जाने का कार्य कर रही है |

RELATED ARTICLES

Most Popular