Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भकार्तिक पूर्णिमा : स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने के बाद पूजन किया...

कार्तिक पूर्णिमा : स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने के बाद पूजन किया गया

Ranchi : कार्तिक पूर्णिमा के दिन की विशेष महत्व हिंदू संस्कृति के शास्त्रों में बताई गई है. इस दिन अहले सुबह स्नान ध्यान और दान का अपना विशेष महत्व है. शास्त्रों में बतलाया गया है कि इस दिन नियमानुसार स्नान और दान करने से समस्त सांसारिक पाप और ताप का शमन होता है. और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

इसी कड़ी में राजधानी रांची के स्वर्णरेखा नदी तट पर सनातनियों के द्वारा सपरिवार स्नान दान और पूजन को लेकर भीड़ देखी गई उपस्थित लोग स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने के बाद पूजन विधि विधान के साथ किया एवं यथाशक्ति दान भी दिए इसे लेकर विशेष तौर पर महिलाएं और युवतियां की उत्साह खास देखा गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular