Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भमहाराज जरासंध स्मृति भवन का विधायक सुदीब्य कुमार सोनू के हाथों नारियल...

महाराज जरासंध स्मृति भवन का विधायक सुदीब्य कुमार सोनू के हाथों नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया गया

गिरिडीह : पपरवाटांड़ रोड स्थित बक्सीडीह में रविवार को महाराज जरासंध स्मृति भवन निर्माण को लेकर सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू के हाथों नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया गया। मौके पर चंद्रवंशी समाज से जुड़े कई लोग मौजूद थे। बताया गया कि कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा के बगल में जल्द ही जरासंध स्मृति भवन का निर्माण समाज के लोगों द्वारा करवाया जाएगा। सदर विधायक  सोनू ने बताया कि जरासंध स्मृति भवन के निर्माण हेतु शिलान्यास का अवसर प्राप्त हुआ।

कामना करते हैं कि सबके सहयोग से जल्द से जल्द भवन निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। ताकि समाज को बैठने और समाज से जुड़े कार्य करने में सहूलियत हो सके। राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सिंह ने इस कार्य के लिए सदर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द भवन का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर अजीत सिंह पप्पू वार्ड पार्षद अशोक राम रमेश चंद्रवंशी शिवनंदन प्रसाद दीपक चंद्रवंशी सुनील कुमार अभय सिंह राहुल कुमार आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular