मनिका (लातेहार): भाकपा माले के बैनर तले शनिवार को प्रतिवाद मार्च निकाला गया। प्रतिवाद मार्च में शामिल सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष भाकपा माले जिंदाबाद मनिका पुलिस प्रशासन गरीबों के साथ अन्याय करना बंद करो, दुष्कर्म के आरोपी रौनक शुक्ला को फांसी दो, नेताओं एवं पत्रकारों पर हुए फर्जी मुकदमा वापस लो। इत्यादि नारे लगाते हुए प्रतिवाद मार्च पचफेड़ी चौक से होते हुए मनिका हाई स्कूल तक पहुंची पुनः वापस ब्लॉक गेट के पास पहुंच कर प्रतिवाद मार्ग सभा के रूप में तब्दील हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड किसान महासभा के अध्यक्ष डॉ बी एन सिंह ने कहा कि देश के सत्ता पर बैठे हुए भारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करना चाहती है जो संविधान की बात करेगा उस पर पुलिसिया जुल्म ढाया जाएगा।
श्री सिंह ने कहा कि मणिका के प्रशासन संवैधानिक रूप से आंदोलन कर रहे भाकपा माले एवं किसान महासभा के नेताओं को और अन्य दो पत्रकारों को है का माहौल पैदा करने के लिए जेल भेजने के काम किया है। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेम्स हैरेंज ने कहा कि आंदोलन कर रहे नेता एवं पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजकर प्रशासन अपनी नाकामी छुपा रही है।
वही कार्यक्रम को पाकी जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, जिला सचिव बिरजू राम, राजेंद्र सिंह, कृष्ण सिंह, गोपाल प्रसाद, बच्चन सिंह, समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रदेव सिंह ने किया वही कार्यक्रम का संचालन आइशा नेता रणजीत सिंह ने किया। मौके पर जितेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, राजेंद्र भुइया,नरेश भुइया, त्रिलोकी, समेत कई लोग उपस्थित थे।
