Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भाजपाइयों ने सुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भाजपाइयों ने सुना

गिरिडीह : मकतपुर स्थित पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी के आवासीय कार्यालय पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भाजपाइयों ने सुना। यहां रेडियो के माध्यम से वर्चुअल प्रधानमन्त्री के मन की बात को सुना गया। यहां गिरिडीह विधानसभा में शक्ति केंद्र 14 के तहत बूथ संख्या 60,61,62,63,64 के अंर्तगत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम को लेकर पूर्व विधायक श्री शाहाबादी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन हमेशा प्रेरणादाई होता है। उनके वोकल फॉर लोकल के आह्वान का सुखद परिणाम है की बीते दीपावली,भैया दूज एवम छठ महापर्व पर देश भर में चार लाख करोड़ से अधिक की खरीददारी हुई। जिसका उन्होंने अपने संबोधन में भी जिक्र किया। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा मे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवम नारी शक्ति अभिनंदन विधेयक के लिए मोदी जी का धन्यवाद किया। जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा ने कहा कि तेजस जैसे लड़ाकू विमान का निर्माण और निर्यात देश के आत्मनिर्भर बनने को दिशा में ऊल्लेखनीय प्रयास है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और प्रेरणा से संभव हुआ है। मौके पर अशोक सिंह,मोतीलाल उपाध्याय,हबलू गुप्ता,वीरेंद्र वर्मा,मनीष कुमार,उत्तम लाला,सुरेश गुप्ता,ज्योतिष शर्मा आदि नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular