Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले पर प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार...

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले पर प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार को घेरने का काम किया

रांची : झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले पर प्रदेश भाजपा ने आज राज्य सरकार को घेरने का काम किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता प्रतुलनाथ साहदेव ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसी राज्य से घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए संविधान ने राज्य सरकारों  को अधिकार दिया है। जबकि वर्तमान राज्य सरकार घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार बताती है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार के दो विभाग भी बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर अलग-अलग रिपोर्ट देते हैं। लोहरदगा जिले के पुलिस अधीक्षक रिपोर्ट में बताया गया है कि जिले में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या शून्य हैं जबकि साल दो हजार बीस में लोहरदगा में हुए दंगे के संबंध में स्पेशल ब्रांच ने अपने रिपोर्ट में कहां है कि इन दंगों में रोहिंग्या घुसपैठियों की भूमिका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular