गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह मौर्यापुरी इलाके में किराए के मकान में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्रा की पहचान के ताराताण्ड थाना क्षेत्र के खुटरी गावं निवासी युगल रजक की पुत्री खुशी कुमारी के रूप में की गई. घटना के बाबत बताया गया की खुशी कुमारी सिहोडीह मौर्यापूरी इलाके में नरेश प्रसाद वर्मा के मकान में किराए में रहकर पढ़ाई कर रही थी. वह पिछले दो साल से अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ उक्त मकान में रह रही थी. आज दोपहर खुशी ने अपने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद उसकी एक अन्य सहेली गांव गई हुई थी, जबकि दूसरी सहेली छत पर पढ़ाई कर रही थी. जैसे ही खुशी की दूसरी सहेली छत से नीचे उतरी और खुशी के कमरे में झांक कर देखी तो पाया की खुशी फंदे से लटकी हुई थी. इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया. घटना की सूचना मिलने के बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और फिर मामले की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी गई. फिलहाल घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वंही पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की खुशी ने आत्महत्या किन कारणों से की है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है और सभी बिंदुओं पर जांच – पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.