Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भराजस्थान विस चुनाव: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया मतदान

राजस्थान विस चुनाव: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया मतदान

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार सुबह जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के महामंदिर इलाके में स्थित जैन स्कूल में अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सुनीता गहलोत और उनके परिजनों ने भी मतदान किया।

मतदान के बाद एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में माहौल दिख रहा है कि हमारी सरकार बनेगी। महिला, किसान, जवान, छात्र सभी से समर्थन मिलेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भाजपा के पक्ष में अंडर करंट होने के दावे को खोखला बताते हुए कहा कि हमारा दावा ठोस है। हमारी गारंटी काम करेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी फेल हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान भाजपा के पांच-पांच सीएम, केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता यहां अपनी बात रखने आए लेकिन प्रदेश की बात किसी ने नहीं की। लोगों को यह पसंद नहीं आया। उनके पास प्रदेश के मुद्दे नहीं थे। यह चुनाव लोकसभा का ना होकर विशुद्ध विधानसभा का है। उनके पास कहने को कुछ भी नहीं है। जनता सब जानती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular