Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भफोटो और वीडियो को सोशल साइड में गलत उपयोग करने के मामले...

फोटो और वीडियो को सोशल साइड में गलत उपयोग करने के मामले में हुई गिरफ्तारी

रांची : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक के द्वारा प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में पढ़ रहे छात्राओं के फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया साइड में गलत उपयोग करने के मामले में गिरफ्तारी की गई है इस मामले की पूरी जानकारी एवं सचित और सजकता को लेकर रांची के सिटी एसपी ने एक प्रेस वार्ता किया.

रांची सीटीएसपी ने बताया कि लालपुर थाना में दर्ज एक पोस्को एक्ट तथा आईटी एक्ट के कांड में जिसमें एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान की कुछ लड़कियों को उनका एडिट कर बनाया गया आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में भेज कर परेशान करने के कांड में बिहार के मुजफ्फरपुर से एक युवक विवेक कुमार शाह को गिरफ्तार किया गया है मामले की पूरी अनुसंधान जारी है.

वहीं प्रेस वार्ता के माध्यम से रांची पुलिस की ओर से विशेष तौर पर छात्राओं से आग्रह है कि अपने सोशल मीडिया साइड पर काफी गंभीरता पूर्वक संवेदनशीलता के साथ ध्यान रखें और सचेत रहें जिन्हें आप नहीं जानते उनके फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करें और अपने प्रोफाइल को लॉक करके रखें साथ ही साइबर फ्रॉड और अपराध से बचने को लेकर जागरूक रहें.

RELATED ARTICLES

Most Popular