मनिका : प्रखंड अंतर्गत सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस मनिका विद्यालय में दिन गुरुवार को जिला यक्ष्मा पदाधिकारी लातेहार के निर्देशानुसार टीवी रोग से बचाव के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया। टीबी बीमारी को लेकर जागरुक करते हुए टीबी बीमारी किस तरह से लोगों को संक्रमण करता है। इस बीमारी से कैसे बचे इन सभी बातों को लेकर पिरामल स्वास्थ्य के कर्मियों के द्वारा जागरूक किया गया। टीबी रोग से कैसे बचे कहां जांच कारण और इसका कहां से दवाई कराये। क्या है टीबी से बचाव का इलाज टीबी रोग से बचाव करने का सबसे पहला सिद्धांत जागरूकता है। टीबी रोगी को अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार आवश्यकता रूप से लगातार लेना होगा। रोगी बंद कमरे में ना रहे। जबकि नमी वाली जगह पर रहने से परहेज करें। सरकार की द्वारा दी जाने वाली सुविधा के बारे में जानकारी दी गई जैसे की निक्ष्य पोषण योजना,pmtbmba आदि की जानकारी दी गई। बच्चों को जानकारी देते हुए कहा गया कि आप गांव पास पड़ोस में किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी बुखार, भूख ना लगना, वजन का घटना इस तरह के लक्षण किसी को हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजें ताकि अपने गांव पंचायत को टीबी रोग से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें मौके पर कार्यक्रम में जिला परिषद बलवंन सिंह, एसटी एस प्रियंका कुमारी, पिरामल स्वास्थ्य कर्मी सोमेन साहू, मोहम्मद साबिर अंसारी, पवन मिश्रा, योगेंद्र मोहन, गांधी फेलो, एवं स्कूल के प्राचार्य अभिभावक समेत छात्र-छात्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।