Friday, April 24, 2026
Homeखबर स्तम्भकोल्हापुर जिले में निजी बस पलटने से तीन लोगों की मौत, 16...

कोल्हापुर जिले में निजी बस पलटने से तीन लोगों की मौत, 16 यात्री बाल-बाल बचे

मुंबई : कोल्हापुर जिले में गोवा-पुणे हाईवे पर पुईखाड़ी इलाके में गुरुवार को तड़के एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

लिस के अनुसार निजी बस आज तड़के करीब 2.30 बजे गोवा से पुणे के लिए रवाना हुई थी। गोवा से रवाना होते समय बस में चालक सहित 25 यात्री सवार थे। पुईखाड़ी के पास मोड़ पर चालक का बस से नियंत्रण हट गया, जिससे बस पलट गई।

इस घटना में पुणे जिले के एक ही परिवार के नीलू गौतम (उम्र 43 वर्ष), रिधिमा गौतम (उम्र 17 वर्ष) और सार्थक गौतम (उम्र 13 वर्ष) की मौत हो गई। बस में सफर कर रहे 16 अन्य यात्री बाल-बाल बच गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular