Friday, April 24, 2026
Homeखबर स्तम्भबेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति ने डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति ने डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

बोकारो : बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में आज बोकारो के डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया. धरना दे रहे नेताओं ने कहा कि बेरमो जिला बनने के सभी अहर्ताओ को पूरी करता है.

बेरमो देश के सभी अनुमंडलों में अनोखा है जहां सभी प्राकृतिक संपदाएं उपलब्ध हैं ,देश व राज्य को राजस्व देने में अव्वल है, बवयुद उपेक्षित है,बुनियादी सुविधाऐं मय्यसर नही है.यदि बेरमो जिला बनता हैं तो क्षेत्र के लोगो का विकास तेजी से होगा. नेताओं ने बोकारो डीसी को ज्ञापन सौंपकर बेरमो को जिला बनाने की मांग किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular