Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भकोडरमा में लिथियम के भंडार होने की संभावना

कोडरमा में लिथियम के भंडार होने की संभावना

RANCHI : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण,जियोलॉजिकल इंडिया ऑफ सर्वे ने झारखंड के कोडरमा जिले में लिथियम के भंडार होने की संभावना जताई है।

जियोलॉजिकल इंडिया का सर्वे के महानिदेशक जनार्दन प्रसाद ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वर्ष 2050 तक लिथियम के प्रति देश की निर्भरता और अधिक बढ़ेगी। फिलहाल लिथियम के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता है। उन्होंने बताया कि रांची के दो जगह पर सोने के भंडार होने की भी संभावना जताई जा रही है।

श्री प्रसाद ने कहा कि दोनों जगह की नीलामी हो चुकी है लेकिन वहां से खुदाई अभी नहीं हो रही है। महानिदेशक ने कहा कि झारखंड में खनिज भंडार खोजने के बाद ड्रिलिंग के दौरान ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण सहयोग करेंगे तो आने वाले दिनों में स्थानीय स्तर पर उन्हें ही रोजगार मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular