Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भवार्ड पार्षद अजय रजक ने छठ वर्तियो के बीच धोती-साड़ी और नारियल...

वार्ड पार्षद अजय रजक ने छठ वर्तियो के बीच धोती-साड़ी और नारियल का वितरण किया

गिरीडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 12 में वार्ड पार्षद अजय रजक ने वार्ड के सभी छठ वर्तियो के बीच धोती साड़ी और नारियल का वितरण किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद अजय रजक ने अपने पूरे परिवार के सदस्यो के साथ छठ महा पर्व के मौके पर यह नेक कार्य किया।

शीतलपुर, पतारी,सोनार टोला,लाला टोला सहित अपने वार्ड के हर घर जिनके यहां छठ महा पर्व हो रहा हे सभी के घर जाकर छठ पूजा की सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वे अपने निजी खर्च से छठ वर्तियों के बीच धोती साड़ी व नारियल का वितरण करते आ रहे हे और छठ मैया अगर चाही तो हर वर्ष ऐसे ही वितरण करते रहेंगे.

उन्होंने छठ मैया से पूरे वार्ड वासियों के लिए शुख समृद्धि की कामना किए।मौके पर चुन्नू बर्नवाल,चंदन रजक,अमरनाथ,सूरज,छोटू आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular