Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भछठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू

छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू

GIRIDIH : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार का नहाय खाय के साथ बक्सीडीह, सिहोडीह , सिरसिया समेत शहरी क्षेत्र में शुरू हो गया।

सूर्य उपासना पर्व के पहले दिन छठ व्रती महिलाएं घर की साफ सफाई करने के बाद स्नान ध्यान कर सूर्य भगवान की आराधना कर चार दिवसीय पर्व निर्विघ्न पूरा होने का संकल्प लिया। इसके उपरांत नेम निष्ठा के साथ अरवा चावल का भात, चने की दाल, चना साग, कद्दू की सब्जी बनाई।

जिसके बाद बनाएं गए सात्विक प्रसाद को भगवान सूर्य को अर्पित कर भोग लगाया गया। जिसके बाद व्रती ने प्रसाद स्वरूप उसे ग्रहण किया। बाद में घर और आस पास के लोगों को भी वहीं सात्विक भोजन परोसा गया। जिसे सभी ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। छठ पूजा को लेकर सभी तैयारियां कल ही पूरी कर ली गई थी।

पर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना के दिन व्रती सुबह से निर्जल उपवास रख कर संध्या में स्नान करने के बाद नियम से विशेष पकवान खीर रसिया पूड़ी बनाकर छठी मैया को भोग लगाएगी। जिसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। वहीं रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया जाएगा। छठ पर्व को लेकर हर और भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular