रांची : नहाए खाए के साथ सूर्य उपासना का महापर्व छठ आज से शुरू हो गया है। रांची में छठ व्रतियों को घाटों पर और रास्तों में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज खुद रांची के कांके डैम और हटानिया तालाब का निरीक्षण किया।
इस मौके पर कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर जितनी भी तैयारी की जाए वह कम ही है। मुख्यमंत्री ने कहा की सामूहिक दायित्व के तहत सभी कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी छठ घाटों में लगातार काम किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की कोई कमी ना रह जाए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि छठ घाटों पर व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
