मनिका (लातेहार) : थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने दिन गुरुवार को दोमुहान घाट व मनिका प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के कर्म में कई निर्देश दिए छठ घाट की साफ सफाई व अन्य विधि व्यवस्थाओं को जायजा लिया। छठ पूजा में छठवर्ती वह श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का असुविधा नहीं होने की बात कही।
उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वही छठ घाट में गंदगी की साफ सफाई को लेकर छठ पूजा समिति के पदाधिकारी के साथ छठ घाट का सफाई करवाने के विचार विमर्श की। छठ पर्व के दौरान लाइट साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्था व अन्य संबंधित विषय पर विचार विमर्श किया गया। थाना प्रभारी लोगों से अपील किया।
छठ महान पर्व है आपसी प्रेम और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि सभी छठ घाट में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था रहेगी छठ पर्व में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्व के लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जाएगी। अशांति फैलाने वाले को वैसे लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वही कमेटी के लोगों ने बताया कि मनिका छठ घाट दोमुहान छठ घाट में क्षेत्र के दूर-दूर से श्रद्धालुओं पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। जिससे छठ घाट में छठवर्तियों वह श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उड़ती है। मौके पर थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, समाजसेवी दीपू राय, कमेटी के श्याम सुंदर प्रसाद, अशोक प्रसाद, मनोज यादव,सुनिल प्रसाद, प्रेमचंद प्रसाद, कुंदन ठाकुर, मनिका थाना एएसआई मिश्रा मांझी, मनोज दुबे, विकास कुमार गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।
