Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भबुंडू में माकपा की उलगुलान रैली 17 को

बुंडू में माकपा की उलगुलान रैली 17 को

रांची : माकपा की रांची जिला कमेटी 17 नवम्बर को बुंडू में उलगुलान रैली और जनसभा आयोजित करेगी। इसमें पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य डॉ अशोक ढावले और राज्य सचिव प्रकाश विप्लव के अलावा राज्य कमेटी सदस्य सुरेश मुंडा, सुफल महतो, रंगोवती देवी मुख्य वक्ता होगें।

माकपा के जिला सचिव सुखनाथ लोहरा ने गुरुवार को कहा कि रैली की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। पंचपरगना क्षेत्र के राहे, बुंडू, सोनाहातू, अनगड़ा और तमाड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में रैली की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ता सघन अभियान चला रहे हैं।

रैली की मुख्य मांगों में खाद्य सुरक्षा में भारी अनियमितता, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप वन पट्टा के लिए ग्राम सभा आयोजित कर वन समितियों के गठन काम में तेजी लाने, जमीन के डिजिटल रिकार्ड में हुई अनियमितताओं के चलते रैयतों की परेशानियों को दूर करने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाने और वर्षा के बाद मनरेगा के तहत नया कार्य शुरू करने, मनरेगा मजदूरों का बकाये का भुगतान किए जाने और पंचपरगना क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दे शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular