Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री मोदी पहुंचे बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय, रांची से खूंटी रवाना

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय, रांची से खूंटी रवाना

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह राजधानी रांची के जेल रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर संग्रहालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री रांची से खूंटी के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री ने ‘धरती आबा काराकक्ष’ एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का भी अवलोकन किया। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी थे। प्रधानमंत्री उस बैरक को देखने भी गए जहां अंतिम दिनों में भगवान बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने बैरक में मौजूद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूरे देश की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री लगभग आधे घंटे तक भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क व संग्रहालय में रुके। इसके बाद वो भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू (खूंटी) के लिए रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular