Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भराष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंड के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी

राष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंड के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के स्थापना दिवस पर आज (बुधवार) राज्य के लोगों को बधाई देते हुए उनकी प्रगति की कामना की। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 में 15 नवंबर को ही बिहार को विभाजित कर झारखंड राज्य की स्थापना की गई थी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर कहा, ‘राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मेरी मंगलकामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से संपूर्ण झारखंड राज्य सदा प्रगतिशील रहे और भगवान बिरसा का आशीर्वाद यहां के लोगों पर बना रहे।’

RELATED ARTICLES

Most Popular