रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 और 15 नवम्बर को झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची में तीन कंपनी रैप के साथ 2856 जवान तैनात रहेंगे। इनमें 100 इंस्पेक्टर, 552 एसआई और एएसआई, 400 सशस्त्र बल, 1727 लाठी बल और 77 महिला लाठी बल को तैनात किया गया है।
आईजी अभियान एवी होमकर ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। 15 नवंबर को खूंटी जाने से पहले प्रधानमंत्री रांची के जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय जायेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू जायेंगे।
