Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस का राजकीय कार्यक्रम राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में 15 नवंबर को होना है तैयारी पुरी की जा चुकी है.
मोराबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की चल रही तैयारी का निरीक्षण करने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समारोह स्थल पर पहुंचे और तैयारी के प्रत्येक बिंदुओं का जायजा रांची DC के साथ लिया.
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर होने वाले राजकीय कार्यक्रम के विषय में जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि दोपहर 2 बजे से शाम 4बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोराबादी मैदान से विभिन्न विभागों के योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, एमएसएमई की नई पॉलिसी और झारखंड स्टार्टअप पॉलिसी का भी शुभारंभ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कल मोराबादी मैदान से होगा।
