Monday, June 1, 2026
Homeक्राइमअज्ञात अपराधियों ने उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में मिक्सर मशीन को किया...

अज्ञात अपराधियों ने उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में मिक्सर मशीन को किया आग के हवाले

मनिका (लातेहार) मनिका: थाना क्षेत्र के नामुदाग पंचायत के मानिकडीह मे हो रहे उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य मे शुक्रवार की रात्रि अज्ञात अपराधियों ने मिक्सर मशीन को किया आग के हवाले।

वहीं निर्माणाधीन भवन मे भी तोड़फोड़ किया। उक्तकर भवन निर्माण विभाग से कराया जा रहा है। वही अगल-बगल के लोगों से पूछे जाने पर कोई कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं। वही एक ग्रामीण नाम नहीं बताने के शर्त पर बताया कि शुक्रवार की रात्रि में कुछ हथियारबंद लोग आकर घटना को अंजाम दिए हैं।

घटना के बाद अगल-बगल के ग्रामीण के बीच दशक एवं डर का माहौल देखा जा रहा है। अगल-बगल के लोग घटना के बारे में आपस में चर्चा कर रहे हैं लेकिन मीडिया के समक्ष कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। वही खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular