Monday, June 1, 2026
Homeखबर स्तम्भबेखौफ अपराधियों ने चलाई 4 राउंड गोलियां, एक घायल

बेखौफ अपराधियों ने चलाई 4 राउंड गोलियां, एक घायल

बोकारो : हरला थाना क्षेत्र के बड़ा खटाल के स्पीड ब्रेकर के समीप दिन दहाड़े शंकर रवानी नामक युवक को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. जख्मी युवक को इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

मालूम हो कि बेखौफ अपराधियों ने युवक को टारगेट कर चार गोलियां दागी,जिसमे से एक गोली पैर तथा दूसरी गोली चूतड पर लगी,जबकि तीसरी गोली उसके बाइक पर चौथी गोली जमीन पर लगी.घटना में घायल युवक मूलतः महुआर गांव का निवासी है जो सेक्टर 9 के स्ट्रीट संख्या तीन के आवास संख्या 663 मे वर्तमान में निवास करता है.जख्मी ऐश पौंड में ठीकेदार हैं.

जख्मी शंकर रवानी फिलहाल जेल से बाहर आया है.घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दिया है,जबकि दिन दहाड़े हुई इस घटना के कारण लोग दहशत में हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular