Monday, June 1, 2026
Homeखबर स्तम्भशिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता विनोद...

शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता विनोद पांडे को ज्ञापन सौपा

RANCHI : विगत 22 अगस्त से झारखंड राज्य टेट सफल सहायक अध्यापक समन्वय समिति के बैनर तले राज्य भर के लगभग 14 हजार टेट पास पारा शिक्षक धरने पर बैठे हुए हैं और लगातार सरकार के समक्ष अपनी मांगों को लेकर आग्रह कर रहे हैं इसी के तहत भारी संख्या में राजधानी रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय के समीप शिक्षक पहुंचकर प्रदर्शन किया एवं कार्यालय का घेराव कर रहे शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता विनोद पांडे से मिला और अपनी मांगों संबंधित एक ज्ञापन सौपा

वार्ता के उपरांत प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि निश्चित रूप से वे शिक्षकों के ज्ञापन को सरकार के समक्ष रखेंगे और और मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह करेंगे.

वही वार्ता के बाद शिक्षक का कहना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव से हमारी मांगो के प्रति वार्ता हुई और हम पूरी तरह से आ स्वस्थ है कि हमारी मांगों को अभिलंब मान लिया जाएगा.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular