बोकारो : दीपावली को लेकर अब नगर के बाज़ार सज गए है। नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर मिट्टी के कारीगरों की दुकानें सज चुकी है। मिट्टी के खिलौनों से लेकर एक से बढ़कर एक मिट्टी सजावटी लड़ियां लोगोंको अपनी ओर आकर्षित कर रही है बाज़र ऐसे सामानों से पटी पड़ी है।
मिट्टी के कारीगर सुंदर घरोंदों को अन्तिमरूप देने में जुटे हुए है। देश के विभिन्न भागों से बोकारो पहुँचे मिट्टी के ये कारीगर बोकारो में अपनी दुकानें सजाते है। दीपावली के मौके पर बोकरोवशियों को भी इनके उत्पादों का इंतज़ार रहता है।
तो वही दूसरी तरफ दीपावली को लेकर गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की दुकानें भी सज चुकी है जहां एक से बढ़कर एक आकर्षक मूर्तियां मौजूद है जो ग्राहकों को लुभा रही है।
कोरोनकाल के बाद पहली बार इस दीपावली में बज़्ज़रों में रौनक लौटती नज़र आ रही है। वही धनतेरस को लेकर नगर के वाहन विक्रेताओं के शोरूम भी ग्राहकों से पटा नज़र आ रहा है।
