Homeखबर स्तम्भगरीब और जरूरतमंद परिवार के लोगों के बीच कपड़े का किया गया...
गरीब और जरूरतमंद परिवार के लोगों के बीच कपड़े का किया गया वितरण, वस्त्र पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिले
लातेहार : मनिका प्रखंड के कोपे पंचायत के ग्राम दुम्बी मे वंदे मातरम निष्काम कर्म योग की साधना लातेहार सेवा समिति के द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवार के लोगो बीच साड़ी धोती वस्त्र का वितरण किया गया | आपको बता वंदे मातरम निष्काम कर्म योग की साधना सेवा समिति के समाजसेवी निर्दोष कुमार के द्वारा लगातार चार वर्षो से गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण किया जा रहा है |

लगातार क्षेत्र में सेवा भाव में जुड़े हुए हैं उन्हें ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है वस्त्र वितरण के दौरान दलित समाज के लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों को शिक्षित करें ताकि उनका भविष्य उज्जवल बनाया जा सके। साथ ही नशा के बारे में लोगों को जागरूक किया जो व्यक्ति नशा करता है वह जानवर के समान हो जाता है। जागरुक करते हुए लोगों को नशा मुक्त बनाने को कहा निर्दोष कुमार ने बताया कि जरूरतमंदों को चेहरे पर मुस्कान लाना सर्वप्रथम कर्तव्य बनता है। मौके पर निर्दोष कुमार, संदीप कुमार साहू, श्याम सुंदर घासी, बुधन घासी, प्रदीप सिंह, आदित्य सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।