Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भनीतीश कुमार के बयान से नाराज हुईं अमेरिकी अभिनेत्री

नीतीश कुमार के बयान से नाराज हुईं अमेरिकी अभिनेत्री

बिहार की विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर विवादास्पद बयान देकर सीएम नीतीश कुमार बुरी तरह फंस गए हैं। नीतीश के माफी मांगने के बावजूद भी मामला शांत नहीं हो रहा है। पीएम मोदी समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने नीतीश के इस रवैये की आलोचना की है।

सीएम नीतीश कुमार पर भड़कते हुएअफ्रीकी-अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर मैरी  मिलबेन ने उनके इस्तीफे की मांग की. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह महिलाओं के लिए खड़े हैं. मिलबेन ने भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए पीएम मोदी को सबसे अच्छे नेता भी बताया. उन्होंने आगे कहा आज भारत एक निर्णायक क्षण का सामना कर रहा है। यहीं बिहार में जहां महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका सिर्फ एक ही जवाब है चुनौती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणियों के बाद, मेरा मानना ​​है कि एक साहसी महिला को आगे आने और बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने की जरूरत है। अगर मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार चली जाती और मुख्यमंत्री (पद) के लिए चुनाव लड़ती।

RELATED ARTICLES

Most Popular