Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भट्रक से 19 मवेश बरामद, एक गिरफ्तार

ट्रक से 19 मवेश बरामद, एक गिरफ्तार

गुवाहाटी: राज्य में सख्त पशु कानून लागू होने के बावजूद मवेशियों की तस्करी जारी है। इसी कड़ी में जोराबाट पुलिस की टीम ने तलाशी अभियान चलाकर 19 मवेशियों को लेकर जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जोराबाट पुलिस चौकी इलाके के लिंक रोड पर चलाए गए अभियान के दौरान एक ट्रक (एएस-01क्यूसी-1333) को जब्त किया गया। जब्त किए गए ट्रक में अवैध तरीके से 19 मवेशियों की नगांव से मेघालय के पशु बाजार तक तस्करी की जा रही थी।

इस मामले में एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पशु तस्कर की पहचान ट्रक का चालक नजमुल अहमद के रूप में की गई हैं। बरामद किए गए सभी पशुओं को बड़े ही क्रूर तरीके से लाया जा रहा था। पुलिस इस संबंध में पशु अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular