Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री नीतीश अपना मेडिकल चेकअप कराए

मुख्यमंत्री नीतीश अपना मेडिकल चेकअप कराए

गिरीडीह : भाजपा नेत्री शालिनी बैसखियार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की  बिहार के सीएम उम्र के ढलान पर हैं। उनका देह, दिमाग और दिल आपस में संतुलन स्थापित नहीं कर पा रहे है। अपनी जिद में नीतीश कुमार बिहार को बदहाली के किस रसातल  में पहुंचाएंगे।

भाजपा नेत्री ने आगे कहा कि सदन में सीएम की ऐसी भाषा पर सत्ता पक्ष ठहाके लगा रहा है। सत्ता के नशे में चूर, इन्हें शर्म भी नहीं आती।

मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए महिलाओं के लिए इस तरह की टिप्पणी अत्यंत ही अशोभनीय है और इनकी मानसिक दिवालियापन को प्रदर्शित करता है। अपनी राजनीतिक इक्षाओं की पूर्ति के लिए नारी सम्मान का ढोंग रचते हैं और मन में नारी जाती के लिए गंदी सोच रखते हैं क्यूँकि ज़ुबान से वही फिसलती है जो आपकी सोच में रहती है। नीतीश बाबू को न सिर्फ़ माफ़ी माँगनी चाहिये बल्कि अब उन्हें गद्दी भी छोड़ देनी चाहिये।

RELATED ARTICLES

Most Popular