गिरीडीह : मंगलवार को सरिया कॉलेज राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो-दो छात्राओं का ग्रुप बनाकर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने धार्मिक उत्सव पर आधारित रंगोली को बनाया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम ग्रुप ए की खुशी रानी एवं प्रिया कुमारी जबकि द्वितीय स्थान प्रेरणा कुमारी एवं नेहा कुमारी तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से ग्रुप एच के डोली कुमारी व शिवानी कुमारी और ग्रुप ई के अनिता कुमारी और गुंजा कुमारी रही। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड देकर प्रभारी प्रो कार्तिक प्रसाद यादव ,प्रो अरुण कुमार, प्रो आरके मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। जिसमें निर्णायक के रूप में अंग्रेजी विभाग के प्रो आर के मिश्रा एवं हिंदी विभाग के प्रो रघुनंदन हजाम ने निभाया।
वहीं विद्यार्थियों के लिए समय प्रबंधन के महत्व के विषय पर आईक्यूएसी के बैनर तले एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष प्रो अरुण कुमार एवं प्रो आशीष कुमार सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
प्रतियोगिता में रानी कुमारी, पम्मी कुमारी, कृति कुमारी ,ज्योति कुमारी, नेहा कुमारी, शिल्पी कुमारी, सोनी कुमारी ,प्रीति कुमारी , ज्योति कुमारी, निलम कुमारी, पूजा कुमारी, प्रिया कुमारी, नीता कुमारी डॉली कुमारी ,शिवानी कुमारी आदि ने भाग लिया। इस मौके पर राजीव सिंह, मिथुन, अजीत यादव, करिश्मा कुमारी,रानी कुमारी, समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
