चतरा :गिद्धौर में लक्ष्मी पूजा धूम धाम से मनाने को ले प्रखंड मुख्यालय स्थित नीचे टोला में पुस्तकालय भवन में ग्रामीणों की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता गौतम कुमार व संचालन प्रसादी साव ने किया।बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने लक्ष्मी पूजा धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया।साथ ही संचालन समिति का गठन किया गया।जिसमे सर्वसम्मति से राहुल कुमार को अध्यक्ष,रिंटू कुमार को उपाध्यक्ष, राहुल कुमार को सचिव,हिमांषु कुमार को सह सचिव,मंटू कुमार को कोषाध्य, पवन कुमार को उपकोषाध्यक्ष मनोनयन किया गया।बैठक में दयानंद कुमार,रंजन कुमार,विकास कुमार दांगी,ब्रह्मदेव दांगी,महावीर दांगी सहित अन्य उपस्थित थे।