राजधानी रांची : विगत कई दिनों से इसराइल और फिलीस्तीन के बीच युद्ध चल रहा है और इस युद्ध में दोनों देशों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा इस दोनों देशों के बीच युद्ध विराम को लेकर बात चल रही है युद्ध विराम संधि के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर एक विरोध प्रदर्शन के माध्यम से युद्ध विराम की मांग रखी गई
विरोध प्रदर्शन कर रहे वाम दल के नेता का कहना है कि आजादी के समय से ही हमारा देश फिलिस्तीन के साथ रहा है पर अभी वर्तमान समय में केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा फिलिस्तीन का साथ नहीं दिया जा रहा है दुर्भाग्यपूर्ण है वाम दलों की मांग है कि युद्ध विराम संधि की हमारे देश की ओर से समर्थन किया जाए और तत्काल युद्ध विराम का पहल हो।