Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भयुवक के साथ मारपीट और छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

युवक के साथ मारपीट और छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

रांची : रातू थाना क्षेत्र के परहेपाट में सोमवार को एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट और छिनतई का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार मुरचू जा रहे हुरहुरी के बाइक सवार युवक तनवीर हसन को ओवरटेक कर रोकने के बाद तीन लोगों ने मारपीट की। इसके बाद आरोप लगाया गया है कि हथियार का भय दिखाकर बाइक (जेएच 01डीडी 7712 ), गले से सोने का चेन और पॉकेट से 50 हजार नकद मारपीट कर छीन लिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपितों के घर से बाइक बरामद कर लिया है। मामले को लेकर पीड़ित की ओर से रातू थाने में चांद अंसारी, महफुज अंसारी और जाबिर अंसारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular